झारखंड अस्मिता जागृति मंच ने किया विरोध। क्लिक करें जाने पूरा मामला।
धनबाद:बैंक मोड़ रेलवे ब्रिज से जोड़ा फाटक तक 50,60 वर्षों से बसे कच्चे व झोपड़ नुमा निवास स्थान को रेलवे प्रशासन द्वारा उजाड़कर धनबाद नगर निगम के रुपए 9 करोड़ से पाक बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना। झारखंड अस्मिता जागृति मंच द्वारा आरंभ की गई सभा को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष श्री परमार जी ने रेलवे प्रशासन तथा धनबाद नगर निगम के इस कार्य को जनविरोधी बताया ।वही श्री परमार जी ने निगम के जनप्रतिनिधि को तानाशाह एवं अड़ियल एवं स्वार्थी बताया।
उन्होंने पहले पुर्नवास की मांग की फिर उजाडने की। श्री राजनाथ सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पार्क के लिए निगम को देना गैर कागज़ी ओर अव्यवहारिक बताया। इसे जनता कतई संभव होने नहीं देगी। सभा को संबोधित करने वालों में संजय, पंडित,अशोक यादव, सीता देवी, बेला देवी, बसंत तिवारी, आशा नारायण भारतीय, संतोष यादव MD मोइन रज़ा दिनेश तिवारी, जितेंदर यादव संजय तुरी, राजा यादव एवं निभाय ठाकुर, लल्लन यादव तथा मंच के पदाधिकारी उपस्थित थे।
धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।
716 total views, 1 views today