देवघर पुलिस की बड़ी सफलता 48 घंटों के भीतर चार लूटेरों को किया गिरफ्तार।
देवघर पुलिस ने बैंक लूट के 48 घंटे के अंदर 4 लुटेरों को अरेस्ट किया है। इनके पास से बोलेरो,बाइक, पिस्टल समेत अन्य सामान मिले हैं। लूट के 5100000 रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। देवघर की एसपी विजयालक्ष्मी ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। देवघर पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। डीआईजी अखिलेश झा ने कहा यह हमारे लिए चैलेंज था।
670 total views, 1 views today