पाँच साल के बच्चे को कुत्ते ने किया गंभीर रूप से घायल,लगाए गए पच्चीस टाँके।
पांच साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचा, लगे 25 टांके।
निरसा खुसरी निवासी नेपाल बागती के पांच वर्ष के बेटे उदय बागती को कुत्ते ने बुरी तरह नोच दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर हमला किया था। बुधवार को हुई इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे पर 25 टांके लगे हैं। स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है।
उदय के पिता नेपाल के अनुसार बच्चा सुबह 10 बजे के आसपास घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्ते ने उसे काटना शुरू कर दिया। कुत्ते ने सीधे उसके चेहरे पर दांत गड़ा दिए। एक के बाद एक लगातार तीन बार उसके चेहरे को नोचा। बच्चे के चिल्लाने की आवाज पर आसपास खड़े लोग उसकी तरफ दौड़े। तब कहीं कुत्ता उसे छोड़कर भागा। इस घटना में बच्चा लहूलुहान हो चुका है। तुरंत उसे पीएमसीएच लाया गया।
652 total views, 1 views today