बाल बाल बची स्कूली छात्रा। क्लिक करें और जाने ।

झरिया/लोदना : सिक्किम अंडर 19 महिला क्रिकेटरों को ले जा रही बस की चपेट में आकर स्कूली सवार दो छात्राएं घायल हो गई। हालांकि बस में सवार सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहीर के समीप घटी। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। टाटा स्टेडियम से खेल समाप्त होने के बाद खिलाड़ी बस से धनबाद लौट रही थीं। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने बस के खलासी को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। दुर्घटना के बाद महिला खिलाड़ियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आकर खलासी को लोगों के कब्जे से मुक्त कराया।
बताते हैं कि बनियाहीर हुसैन नगर की सौफिया परवीन व पिरकुबांध की पूजा कुमारी दोनों डीएवी स्कूल बनियाहीर में 11वीं की छात्रा हैं। दोनों झरिया के एक कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर वापस स्कूटी से घर लौट रही थीं। तभी विपरीत दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं दूर जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने ही दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बस का शीशा नीचे गिरकर चकनाचूर हो गया। सूचना पाकर झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन की। सौफिया को उचित इलाज के लिए परिजन उसे बोकारो ले गए। जबकि पूजा को धनबाद सेट्रल अस्पताल ले जाया गया।

धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।

829 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *