बेंगलुरु के PG में बिहार की लड़की की हत्या, रात के अंधेरे में चाकू लेकर घुसा और काट दिया गला

बेंगलुरु :* कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक खौफनाक मामला सामने आया है। मंगलवार को बेंगलुरु के कोरमंगला में एक पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) में एक 22 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। लड़की पीजी में कटे हुए गले के साथ मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम कृति कुमारी है और वह बिहार की रहने वाली थी। कृति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक पीजी में रह रही थी।

वारदात के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व आक्रोश है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मृतका को जानने वाला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*पीजी में घुसकर उतारा मौत के घाट*
मंगलवार रात 11.10 से 11.30 बजे के बीच संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर पीजी परिसर में घुस गया। उसने तीसरी मंजिल पर एक कमरे के पास कृति पर हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही साउथ ईस्ट डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा कोरमंगला पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
*CCTV में कैद हुई क्रूरता*
हत्या के मामले सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है ।इस फुटेज में हत्या की बेरहमी और हॉस्टल में रहने वालों की संवेदनहीनता साफ दिखाई देती है। मृतका का नाम कृति कुमारी था और उसकी हत्या मंगलवार को कोरमंगला इलाके में उसके पेइंग गेस्ट (PG) हॉस्टल में हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्यारा मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला अभिषेक है। जो कि कृति कुमारी की दोस्त का सहकर्मी था और उसके साथ प्रेम संबंध में था। अभिषेक की प्रेमिका महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अक्सर PG हॉस्टल आता था और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भोपाल से बेंगलुरु आता-जाता रहता था।
*प्रेमिका से दूरी का बदला*
हालांकि बाद में उनके रिश्तों में खटास आ गई और पीड़िता और उसकी सहेलियों ने उससे दूरी बना ली। कुछ समय पहले अभिषेक PG हॉस्टल आया था और हंगामा किया था। इसके बाद कृति कुमारी ने अपनी दोस्त को दूसरे PG हॉस्टल में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर अभिषेक मंगलवार की रात उस PG हॉस्टल में आया जहां कृति कुमारी रहती थी और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
*ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता है अभिषेक*
CCTV फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक की थैली लिए कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अभिषेक दरवाजा खटखटाता है और कमरे में घुस जाता है। इसके तुरंत बाद अभिषेक उसे घसीटते हुए बाहर ले जाता है और कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई देती है। अभिषेक एक हाथ में चाकू लिए हुए था। वह कृति के गले पर वार करता है। कृति खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन हत्यारा उसे चाकू मार देता है। जैसे ही कृति की ताकत कम होने लगती है, हत्यारा उसे फिर से निशाना बनाता है। कृति के गिरने के बाद भी हत्यारा उसे बालों से पकड़कर चाकू मारता है। इसके बाद वह उससे एक कदम दूर हट जाता है और उसे अभी भी सांस लेते हुए देखकर भागने से पहले उसका गला रेतने की कोशिश करता है।
*लड़की मांगती रही मदद, कोई नहीं आया आगे*
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बेरहमी से हुए हमले के बाद कृति उठकर बैठ जाती है और मदद के लिए चिल्लाती है। PG हॉस्टल के लोग धीरे-धीरे अपने दरवाजे खोलते हैं लेकिन कोई भी कृति की मदद करने की हिम्मत नहीं करता। वे फोन करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे आपस में बातें करते हैं क्योंकि कृति काफी देर तक बैठने की कोशिश करती है, जिससे उसका खून बह रहा होता है। एक लड़की धीरे-धीरे दरवाजा खोलती है, बाहर झांकती है और फिर अपने कमरे में वापस चली जाती है। कृति कुछ दूरी पर खड़ी एक और लड़की से विनती करती है। जैसे ही वह लड़की उसकी ओर कदम बढ़ाती है, कृति गिर जाती है।
*आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस*
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। सूत्रों ने बताया कि टीमें भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य इलाकों में गई हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने अपना फोन बंद कर लिया है और फरार हो गया है।

26,785 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *