बेगूसराय मैं भगदड़ तीन की मौत
बिहार। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हो गया। बेगूसराय में गंगा घाट पर जिस वक्त लोग स्नान कर पूजा-पाठ कर रहे थे, उसी दौरान भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की खबर सुनते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालु काफी दहशत में आ गए। बेगूसराय के एसओ ने 3 महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में से एक महिला की पहचान नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की रहने वाली कंचन देवी के तौर पर हुई है। जबकि दो अन्य महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
1,141 total views, 1 views today