मौसम ने ली करवट ठंड से कोयलांचल के लोग हिले।
धनबाद।मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मंगलवार को अचानक सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। शहर का न्यूनतन तापमान गिरकर 14 डिग्री पहुंचने से दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं हैं। अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
पिछले हफ्ते बादल और बारिश के बाद भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा था। लेकिन मंगलवार को अचानक सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास होने लगा। दोपहर बाद तो ठंड और अधिक बढ़ गई। अधिकतम तापमान में भी गिरावट की वजह से भी ठंड का प्रभाव बढ़ा है।
अगले तीन दिनों में 11 डिग्री पहुंचेगा तापमान
अगले तीन दिनों में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि रविवार से फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
धनबाद से सरताज की रोपोर्ट।
नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।
1,256 total views, 1 views today