वाल्मीकि समाज ने किया विरोध में बीजेपी सांसद नित्यानंद राय का पुतला दहन।
धनबाद।भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर बीजेपी सांसद सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का पुतला दहन किया गया।वाल्मीकि समाज के भगवान भगवान वाल्मीकि का अपमान किये जाने पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा विरोध प्रकट किया गया।नित्यानंद राय ने अपशब्द का प्रयोग किया।जिससे नाराज वाल्मीकि समाज ने पुतला दहन किया।साथ उसके खिलाफ याचिका भी दायर किया हैं।
जिलाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने कहा कहा कि यह बहुत ही असहनीय हैं।जिसे वाल्मीकि समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।इस तरह के अपमान का वाल्मीकि समाज विरोध करता हैं।साथ ही यह माँग करती हैं कि नित्यानंद राय वाल्मीकि समाज से माफी माँगे।इस पुतला दहन कार्यक्रम में बाबू वाल्मीकि,अजय वाल्मीकि,प्रहलाद वाल्मीकि,कामता प्रसाद पासवान,लाला वाल्मीकि,राजकुमार वाल्मीकि,शंकर वाल्मीकि,भरत वाल्मीकि,बबलू वाल्मीकि और सैकड़ों वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद थे।
●फोटोग्राफर:-संतोष कुमार यादव
◆रिपोर्टर:-सरताज खान
1,288 total views, 1 views today