सिटी कॉलोनी में नाली नहीं होने की वजह से सड़क का पानी घुस रहा हैं घरों में।
वासेपुर(धनबाद)।वासेपुर हीरक रोड के समीप सिटी कॉलोनी में धनबाद में हुई बारिश का असर दिखाई दे रहा हैं।इस तरह धनबाद के कई अन्य इलाके भी जलमग्न हो चुके हैं।कही बांध टूट रहा हैं।तो कही घर टूट रहा हैं।
जोरदार बारिश का नज़ारा हर तरफ देखने को मिल रहा हैं।वार्ड नं. 17 का हाल देख ही रहे हैं।पानी घर के बाहर सड़कों पर बह रहा हैं।कई घरों में पानी भी घुस रहा हैं।धनबाद नगर निगम की गलती भी हैं और मौसम का कहर भी।अगर धनबाद नगर निगम नाली निर्माण कर व्यवस्था दुरुस्त रखती तो शायद परेशानी थोड़ी कम होती।
क्योंकि जहाँ जहाँ व्यवस्था दुरुस्त हैं।वहाँ समस्या हो रही हैं।पर कम हैं।आजादनगर वार्ड 17 में नाली की व्यवस्था नहीं होने की वजह से पानी जमा होकर रह जा रहा हैं।बहकर बाहर पानी निकल ही नहीं रहा हैं।मूसलाधार बारिश एक तरह से नगर निगम की पोल भी खोल रहा हैं।शहर में और भी कई क्षेत्र हैं।जहाँ पानी से दिक्कत तो हो रही हैं।पर इस तरह नहीं।जो सिटी कॉलोनी के लोग झेल रहे हैं।
-छायाकार संतोष कुमार यादव के साथ धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट।
1,539 total views, 1 views today