ग्रामीणों ने कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारें में जाना।
महुदा।पाथरगड़िया पंचायत सचिवालय में “पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम 2017 ‘का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र, धनबाद, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित ,प्रधान मंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, श्रम दान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी युवाओं को दी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, बाल कल्याण समिति,(बैंच ऑफ मजिस्ट्रेट)धनबाद के सदस्य एवं झरखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि युवा चाहे तो समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर आदर्श ग्राम का निर्माण कर सकता है।सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर आत्म निर्भर बन सकता है।इसके लिए आत्म विश्वास की आवश्यकता है।उन्होंने आगे कहा कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए सामाजिक आंदोलन को और तेज करने की आवश्यकता है।उन्होंने उपस्थित लोगो से अपील करते हुए गावँ के विकास के लिए यूथ ग्रुप निर्माण पर जोर देने की बात कही।चाइल्ड लाइन धनबाद के शंकर नापित ने पौधा रोपण, बाल अधिकार, श्रम दान, आदि की जानकारी दी।कार्यक्रम को झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सुषमा देवी, भुनेश्वरी देवी, चिंता देवी, रेखा देवी, उत्तम रवानी, सिकंदर रवानी, उमेश महतो, रतन रॉय, शुभम कुमार, राकेश सिंह ,अरुण महतो, मुरलीधर महतो आदि ने संबोधित किया।
629 total views, 3 views today