प्रेमी जोड़े ने शादी कर के महिला थाना में सरेंडर किया।
धनबाद। करमाटांड़ बलियापुर कके रहने वाले प्रेमी जोड़ा शादी करने के बाद महिला थाने में सरेंडर कर दिया। करमाटांड़ निवासी विवेक रवानी और खुशबू रवानी ने आठ नवंबर को कोर्ट मैरिज कर लिया। यह बात जब दोनों अपने परिजनों को बताया कि शादी से इंकार कर दिया। शुक्रवार को मौका पाकर दोनों घर से निकल गए। झरिया के दुखहरणी मंदिर में शादी कर ली और थाने में सरेंडर कर दिया। जोड़े ने पुलिस को बताया कि दोनों के परिजन उन्हें जान मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना तलब किया। मामले की लेकर खूब हंगामा हुआ। परिजनों ने उन्हें अपनाने से इंकार कर दिया। बाद में बांड भरवाकर दोनों को थाने से जाने दिया गया। परिजनों को भी जोड़े को परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई।
धनबाद का N0 1 न्यूज पोर्टल।
नेशनल टुडे लाइव।
1,021 total views, 4 views today