पति पत्नी दोनों ने साथ में जहर खाया,पर सिर्फ पति की हुई मौत।
धनबाद।अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ जहर पीने वाले पति अमित कुमार रजक की मौत हो गयी। दोनों पति पत्नी ने 17 जुलाई को जहर पी लिया था। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती थे। इलाज के दौरान पति अमित कुमार रजक ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। पति पत्नी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुयी थी।
इलाज के क्रम में पत्नी की स्थिति में सुधार होती रही। पर पति को नहीं बचाया जा सका। अमित कुमार राजक की मौत के बाद पुलिस प्रक्रिया पूरी की गयी और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी बबिता देवी अभी भी पीएमसीएच में इलाजरत है। बलियापुर निवासी अमित की शादी दो माह पूर्व बबिता से हुयी थी। अमित काफी शराब पीता था। इसको लेकर के शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था।
690 total views, 3 views today