अर्धशतक मॉडल ने मिस्टर एंड मिस झारखण्ड के राँची ऑडिशन में लिया हिस्सा।
मॉडल फ्यूल और स्टाइल लाइम की ओर से मिस्टर एंड मिसेज झारखंड का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर रांची के मॉडल के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक मॉडल ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में जज की भूमिका मिस अर्थ इंडिया की फाइनलिस्ट और मिस बेंगलूर आस्था अभ्या, मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने निभाई। इसका ग्रैंड फिनाले होटल सोनेटल धनबाद में आठ अक्टूबर को होगा। अगला ऑडिशन 30 सितम्बर को धनबाद में होगा। सेव द गर्ल चाइल्ड के थीम पर यह आयोजन किया जा रहा हैं। विजेता को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।साथ ही नेशनल लेवल पर फ़ैशन शो में भाग लेने के लिए ट्रेनिंग लेडिंग पिजेंट कोच टीयरा की ओर से दी जाएगी। यह जानकारी निधि जायसवाल ने दी।मिस्टर एंड मिस झारखण्ड के सोशल कॉज सेव गर्ल चाइल्ड और वुमन एम्पावरमेंट को मैथन टीएमटी सपोर्ट कर रहा हैं।
1,698 total views, 2 views today