उपचुनाव में समाजवादी पार्टी रही भाजपा से आगे,जीत से खुश हुए अखिलेश यादव।

लखनऊ। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने अपना परचम लहराया था लेकिन शायद अब कमल थोड़ा मुरझाने लगा है। हाल ही में पांच सीटों पर हुए उप चुनाव में उप चुनाव पर सपा की साइकिल फिर से दौड़ पड़ी है साइकिल इतनी तेज दौड़ी की कमल को उसने कुचल दिया और जीत हासिल की है। ये वास्तव में सपा की बड़ी जीत बता रहे हैं। जिससे समाज वादी पार्टी में खुशी का माहौल है।


उप चुनाव में गाजीपुर, हाथरस, फर्रूखाबाद, मेरठ और कौशांबी की सीट सपा ने जीत ली है। इस उप चुनाव में सपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। मेरठ से अतुल प्रधान की पत्नी फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर से जीत गई हैं। ये सफलता उनके लिए बहुत बड़ी सफल मानी जा रही है। यहां पर उनकी पत्नी पहले से ही जिला पंचायत अध्यक्ष थी। भाजपा नेताओं दबाव में अतुल प्रधान ने पत्नी से इस्तीफा दिलवा दिया था। अलुत प्रधान अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। जिसका भी उनको फायदा मिला है।
वही दूसरी और औरैया से भाजपा समर्थित दीपू सिंह दो वोट से जीत गए हैं। गिनती में सपा 09 और भाजपा 12 मत के साथ 21 वोट पड़े। यहां पर भारी बवाल हुआ था। यहां जाते समय अखिलेश यादव सहित हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।फर्रूखाबाद से श्रीमती ज्ञानदेवी कठेरिया जीत गई जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव। श्रीमती ज्ञानदेवी को 20 एवं श्रीमती राजकुमारी को मिले 09 वोट। जिसमे से एक वोट निरस्त कर दिया गया। लेकिन इस बार सब कुछ टिक रहा।

726 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *