जहरीली शराब से हो रही मौत के विरोध में राँची बन्द,हिरासत में लिए गए कई।
रांची बंद में पूर्व मेयर के साथ धक्का-मुक्की,पकड़ हिरासत में लिए गए कांग्रेसी।
रांची।जहरीली शराब से हो रही मौत की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया। झामुमो और झाविमो ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है। हालांकि इस बंदी का शहर में काफी कम असर नजर आया। वहीं बंद करा रहे सभी कार्यकर्ताओं को अल्बर्ट एक्का चौक से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रांची की एक्स मेयर रमा खलखों के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है।
हिरासत में लिए सभी लोगों को फिलहाल कैंप जेल में रखा गया है।
बंद की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस ने सैनिक मार्केट से मशाल जुलूस भी निकाला,जो अलबर्ट एक्का चौक तक गया।
इसमें आलोक कुमार दुबे,सूर्यकांत शुक्ला,रविन्द्र सिंह,सुनील सिंह,लाल किशोर नाथ शाहदेव,सुरेन्द्र सिंह,रमा खलखो ने संबोधित किया।जबकि महानगर कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकालकर डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
821 total views, 2 views today