नागपुरी फ़िल्म “फुलमनिया” का टीजर किया गया रिलीज क्लिक करें और जाने।
NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV
फ़िल्म पीआरओ कुमार युडी की रिपोर्ट।
राँची।झारखंड में निर्मित नागपुरी फ़िल्म फुलमानिया का टीजर रिलीज किया गया।फ़िल्म सितम्बर में रिलीज की जाएगी।आपको बता दें कि पहले फ़िल्म की रिलीज तिथि 27 सितम्बर को तय की गई थी।पर अब 6 सितम्बर को ही फ़िल्म रिलीज की जाएगी।फ़िल्म का टीज़र रिलीज करते हुए निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि पहली बार किसी नागपुरी फ़िल्म को पूरे झारखंड के सिंगल थिएटर के अलावा मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज किया जा रहा है।लाल विजय ने बताया कि फुलमनिया पहली नागपुरी फ़िल्म है जो इस साल कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल, फ्रांस में दिखाई गयी थी। फ़िल्म के प्रचार प्रसार हेतु सभी कलाकार झारखंड के अलग अलग इलाक़े में जाकर इस फ़िल्म की
अहमियत के बारे में बताएंगे।ये फ़िल्म एक तरफ डायन प्रथा के दुखद पहलू को उजागर करती है।वहीं बांझपन के शिकार औरतों के दर्द को दर्शाती है।फ़िल्म में बेटा बेटी की समानता पर भी जोर दिया गया है।फ़िल्म की निर्मात्री नीतू अग्रवाल ने बताया कि यह फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर है और लोगों को झकझोर कर रख देगी। फ़िल्म पूरे परिवार और खासकर नौजवानों को देखना चाहिए। फ़िल्म में सहज नागपुरी भाषा का प्रयोग किया गया है।ताकि सभी को आसानी से समझ मे आ सके।कुल मिलाके झारखंड और आसपास के दर्शकों को भी इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
नेशनल टुडे लाइव
WWW.NATIONALTODAYLIVE.COM
1,090 total views, 2 views today