बच्चा चोरी के जुल्म में अधेड़ महिला की पिटाई।

झरिया के बस्ताकोला गोशाला मोड़ पर बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने रविवार की सुबह एक विक्षिप्त महिला की पिटाई कर दी। गोशाला मोड़ के समीप विनोद यादव का छह वर्षीय पुत्र आयुष घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक अधेड़ महिला वहां पहुंची। उसने उसे गोद में ले लिया। आयुष को बोतल से पानी पिलाने लगी, तभी विनोद ने उसे देख लिया। इसके बाद महिला से बच्चे को छीन लिया। महिला को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। तब लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ जुटते ही लोगों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद विनोद ने झरिया पुलिस को सूचना दी। इससे पूर्व बस्ताकोला टीओपी के जवान पहुंच गए। पुलिस के सामने भी लोगों ने महिला की पिटाई की। किसी तरह पुलिस महिला को थाने ले गई। इधर, विनोद का कहना था कि उसने उसे लोगों से बचाने के लिए पुलिस को बुलाया। वह नहीं चाहता था कि महिला की पिटाई हो।
झरिया इंस्पेक्टर उपेन्द्रनाथ राय का कहना है कि महिला पूरी तरह से विक्षिप्त है। वह अपने बच्चों को छोड़कर घर से बाहर निकल जाती है। पुलिस ने कई बार उसे पकड़कर घर वालों को सौंपा।

धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।

547 total views, 4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *