बॉयफ्रेंड को मार मार कर भगा दिया। फीर उसके बाद जो हुआ। जानकर भी आप अपना आँशु नही रोक पायेंगे।
रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई एक छात्रा के साथ 8 युवकों ने गैंगरेप किया। यह घटना जगन्नाथपुर तालाब के पास रविवार की रात 10 बजे की है। पुलिस ने देर रात 7 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया। इनमें से दो नाबालिग है। एक नाबालिग आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
*कैसे हुई घटना**
-पीड़िता रांची में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर बीए कर रही है। पुलिस के अनुसार,रात में ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूम रही लड़की पर आरोपियों की नजर पड़ी तो उन्होंने युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसे भगा दिया।
-इसके बाद लड़की को एक झाड़ी में ले गए और गैंगरेप किया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
*महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी*
-कुछ महिलाएं उधर से जा रही थी,जिनकी नजर जख्मी लड़की पर पड़ी। लड़की ने उन्हें पूरी कहानी बताई। महिलाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की के बताए आरोपियों के हुलिए के आधार पर छापेमारी शुरू हुई।
-रात में ही पुलिस ने सात आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनमें से एक ऑटो चालक है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
National today live
सच के साथ सच की बात।
1,661 total views, 1 views today